दरअसल मेकर्स ने शो का नया प्रोमो रिलीज किया है। प्रोमो में टीना दत्ता, गौतम विज और अंकित गुप्ता, अब्दु से बातें कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि घर में मौजूद मेहमान अब्दू से उनका जूता छीन रहे हैं।
टीना उनका जूता छीन कर कहती हैं कि थैक्यू फॉर द गिफ्ट। उनके पास खड़े अंकित और गौतम विग कह रहे होते हैं कि ये जूता 40 हजार डॉलर का है। इस पर अब्दू बताते हैं कि उनका जूता 5 हजार डॉलर का है।