सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि धनश्री और चहल की शादी एक न एक दिन तो टूटनी ही थी, दोनों एक दूसरे के लिए नहीं बने थे। कोई कह रहा है कि धनश्री का ये पूरा प्लान था एलिमनी के लिए तो वहीं कई लोग धनश्री को सपोर्ट कर रहे हैं। बता दें, धनश्री और युजवेंद्र चहल का तलाक 20 मार्च 2025 को फाइनल हुआ है और खबर है कि चहल धनश्री को 4.75 करोड़ रुपए एलिमनी देंगे। जिसमें से 2.37 करोड़ वह पहले ही दे चुके हैं।