नई दिल्ली | फेमस यूट्यूबर और इंडियन क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की पत्नी धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) शादी के बाद फिर से वापसी कर चुकी हैं। उनके डांस वीडियो दोबारा वायरल होने लगे हैं। पिछले दिनों तितलियां गाने पर उनका जबरदस्त डांस इंटरनेट पर तहलका मचा रहा था। अब वो दूसरे सुपरहिट गाने पर अपने शानदार डांसिंग मूव्स दिखा रही हैं। धनश्री जरा जरा बचना रे हमसे गाने पर धांसू डांस कर रही हैं। इस वीडियो को अब तक लाखों में लाइक्स मिल चुके हैं। धनश्री का वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है।