एक ही फिल्म साथ करने का अफसोस
धर्मेन्द्र ने साधना के साथ एक फोटो शेयर की है। इंस्टाग्राम पर शेयर इस तस्वीर में दोनों किसी बात पर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में धर्मेन्द्र ने लिखा है,'एक शानदार कलाकार और जिंदादिल व्यक्ति।' इसके बाद उन्होंने लिखा है कि अफसोस, उनके करियर में उन्हें केवल एक ही फिल्म में साथ काम करने का मौका मिला। इस पोस्ट पर फैंसे ने दोनों कलाकारों पर जमकर प्यार लुटाया है। दोनों को फोटो में साथ देखकर फैंस ने तारीफें भी की हैं। बता दें कि 1970 में धर्मेन्द्र और साधना ने फिल्म 'इश्क पर जोर नहीं' में काम किया था। इस फिल्म के निर्देशक रमेश सहगल थे। ये मूवी उस साल बहुत लोकप्रिय हुई थी। वहीं, साधना का 2015 में निधन हो गया था।