10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धर्मेन्द्र ने अमिताभ को ‘शोले’ में दिलवाया था जय का रोल, कहा-‘वो पहले आया, सोचा, चलो बेचारे को दे दो’

बॉलीवुड फिल्म 'शोले' में जय का किरदार पहले शत्रुघ्न सिन्हा को मिलने वाला था, लेकिन धर्मेन्द्र के कहने पर ये रोल अमिताभ बच्चन को दिया गया। एक इंटरव्यू में धर्मेन्द्र ने बताया कि जब शत्रुघन को ये बात पता चली, तो उन्होंने पूछा कि अमिताभ को रोल क्यों दिलवाया? इस पर धर्मेन्द्र ने कहा,'यार कुछ समझ नहीं आता, वो पहले आया, सोचा चलो बेचारे को दे दो।'
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 7 Aug 2021, 2:49 PM IST

amitabh_in_sholay.png

मुंबई। वेटरन अभिनेता धर्मेन्द्र और अमिताभ बच्चन की दोस्ती बहुत पुरानी है। स्क्रीन पर ही नहीं ऑफ स्क्रीन भी दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। उनकी इस दोस्ती की झलक फिल्म 'शोले' में भी दिखाई दी। कम ही लोगों को पता है कि अमिताभ को जय का रोल दिलाने में धर्मेन्द्र का बहुत बड़ा हाथ है। पहले यह रोल शत्रुघ्न सिन्हा को मिलने वाला था, लेकिन धर्मेन्द्र की वजह से अमिताभ को मिल गया। एक इंटरव्यू में धर्मेन्द्र ने कहा था,'यार कुछ समझ नहीं आता, वो पहले आया, सोचा चलो बेचारे को दे दो।'

'चलो बेचारे को दे दो'
साल 2018 में, धर्मेन्द्र टीवी शो 'आप की अदालत' में पहुंचे थे। यहां उनसे पूछा गया कि क्या अमिताभ को 'शोले' में आपके रोल दिलाने की कहानी सच है? इस पर धर्मेन्द्र ने कहा था, 'मैंने कभी इस बारे में बात नहीं की, लेकिन जब अमिताभ ने ये कहना शुरू कर दिया कि मैंने उनको रोल दिलवाया, मैं ये बता सकता हूं। हां, मैंने उनको 'शोले' में जय वाला रोल दिलवाया था। वह मेरे पास आया करते थे। हालांकि असल में ये रोल शत्रुघ्न सिन्हा को मिलने वाला था।' उन्होंने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा ने पूछ भी लिया था कि उन्होंने अमिताभ को ये रोल क्यों दिलवाया। धर्मेन्द्र ने इस पर कहा,'यार कुछ समझ नहीं आता, वो पहले आया, सोचा चलो बेचारे को दे दो।'

यह भी पढ़ें : अमिताभ बच्चन को नीचा दिखाने के लिए ऋषि कपूर ने की थी ऐसी हरकत, लंबे समय तक चली कोल्ड वॉर

अमिताभ को नहीं मिल रहे थे रोल
इस किस्से को लेकर साल 2015 में स्क्रोल की रिपोर्ट में और खुलासा किया गया। इसमें कहा गया कि अमिताभ की फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं, रोल मुश्किल से मिल रहे थे। 'शोले' के निर्देशक रमेश सिप्पी ने शत्रुघ्न को साइन करने का सोच लिया था, लेकिन बाद में अमिताभ को लिया। इस रिपोर्ट मेें कहा गया कि फिल्म में तीन मेगा स्टार होंगे, तो उनका ईगो टकराएगा। सिप्पी ने अमिताभ की 'बॉम्बे टू गोवा' और 'आनंद' में अमिताभ का रोल देखा था और उनके टैलेंट से प्रभावित थे। इसी बीच अमिताभ ने भी धर्मेन्द्र के जरिए रोल के लिए अप्रोच लगा दी थी। इस तरह अमिताभ को जय वाला रोल मिला।

यह भी पढ़ें : जब अमिताभ बच्चन की बेइज्जी बर्दाश्त नहीं कर पाईं जया बच्चन, राजेश खन्ना को दिया था जबरदस्त जवाब

डेट्स की वजह से साइन नहीं की 'शोले'
इस किस्से पर शत्रुघ्न सिन्हा ने एक शो में कहा था कि उन दिनों वह लगातार उन फिल्मों की शूटिंग कर रहे थे, जिनमें दो हीरो थे और किसी तरह डेट्स का भी इश्यू आ गया, इसलिए 'शोले' को साइन नहीं कर पाए। शत्रु ने कहा,'मैं दुखी होने के साथ खुश भी हूं कि शोले की वजह से मेरे मित्र अमिताभ बच्चन को इतना बड़ा ब्रेक मिला।'