उस लैटर को देख लगता है कि धर्मेंद्र का रिश्ता सनी और बॅाबी से काफी गहरा है। बता दें जल्द ही अभिनेता धर्मेद्र, सनी देओल और बॉबी देओल फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' में नजर आने वाले हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा आइटम सॅान्ग पर थिरकती नजर आएंगी। इस बारे में खुद सोनाक्षी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया। सोनाक्षी ने कहा, 'मैं एक विशेष गीत में दिखाई दे रही हूं। सलमान खान, रेखाजी, धर्मेद्र और निश्चित रूप से मैं भी। इस तरह के अद्भुत और अनुभवी कलाकारों के साथ शूटिंग करना सम्मान की बात है। उनके साथ मंच साझा करना मेरे लिए बड़ी बात है और मैं इस गीत के लिए उत्साहित हूं।' बता दें इस फिल्म में स्टार सलमान खान भी कैमियो करते नजर आएंगे। इतना ही नहीं फिल्म में दिग्गज अभिनेत्री रेखा भी दिखाई देंगी।