15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dharmendra से लेकर Salim Khan तक, बॉलीवुड के वो सेलेब्स, जिन्होंने बिना तलाक लिए रचा ली दूसरी शादी

बॉलीवुड में ऐसे कई सारे सेलेब्स हैं, जिन्होंने दूसरी शादी की, लेकिन अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया. इन सेलेब्स में धर्मेंद्र (Dharmendra) से लेकर सलमान खान (Salman Khan) के पिता सलीम खान (Salim Khan) तक का नाम शामिल है.
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 5 May 2022, 2:21 PM IST

Dharmendra से लेकर Salim Khan तक, बॉलीवुड के वो सेलेब्स, जिन्होंने बिना तलाक लिए रचा ली दूसरी शादी

Dharmendra से लेकर Salim Khan तक, बॉलीवुड के वो सेलेब्स, जिन्होंने बिना तलाक लिए रचा ली दूसरी शादी

बॉलीवुड की दुनिया में कई रिश्ते ऐसे हैं, जो कब बने और कब बिछड़ गए. फिल्मी दुनिया में कब प्यार हो जाए और कब शादी आम लोगों के बीच ये कुछ खास पता नहीं चल पाता है. ऐसे में किसने कब और किसे शादी कि, कितनी शादी की इसके बारे में कोई क्या ही बता पाएगा. इंडस्ट्री में कई सेलेब्स ऐसे भी हैं, जिनकी शादी हुई तो प्यार से, लेकिन तलाक तक पहुंचने में समय नहीं लगा.

वहीं इंडस्ट्री के कई स्टार्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने पहली शादी के बाद दूसरी शादी तो की, लेकिन अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना ही दूसरी शादी कर ली. आज हम आपको इंडस्ट्री के कुछ ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने दो शादियां की, लेकिन बिना तलाक के. इस लिस्ट में कई बड़े सितारों का नाम शामिल है.

यह भी पढ़ें:16 राउंड गोलियों ने ले ली थी Gulshan Kumar की जान, संगीत के 'बादशाह' कभी जूस की दुकान पर किया करते थे काम


इस लिस्ट में सबसे पहला नंबर आता है बॉलीवुड की के 'हीमैन' कहे जाने वाले धर्मेंद्र (Dharmendra) का, जो पहले से शादीशुदा थे. उनकी पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर (Prakash Kaur) था. धर्मेंद्र ने उनको तलाक दिए बिना दूसरी शादी की थी वो भी अपने दौर की टॉप और खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हेमा मालिनी (Hema Malini) से. दोनों की लव स्टोरी जगजाहिर है. फिल्मों में साथ काम करते-करते कब मोहब्बत हो गई और शादी भी किसी को पता नहीं चला.


इसके अलावा इन लेजेंड्री सेलेब्रिटीज में सलमान खान (Salman Khan) के पिता सलीम खान (Salim Khan) का नाम भी शामिल है. कम ही लोग जानते होंगे कि सलमान खान की मां हेलेन नहीं बल्कि सलमा खान (Salma Khan) है. सलीम खान ने अपनी पहली पत्नी यानी सलमा खान को तलाक दिए बिना एक्ट्रेस और डांसर हेलेन (Helen) से शादी की थी. खास बात ये है कि आज भी ये तीनों हेलेन, सलमा और सलीम साहब एक साथ एक ही घर की छत के नीचे रहते हैं और तीनों में खूब प्यार है.


इसके अलावा अब बात करते हैं कि एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के पिता और निर्देशक महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) के बारे में. उन्होंने भी दो शादी की हैं, जिसमें से एक पूजा भट्ट की और एक आलिया भट्ट की मां है. इनकी पहली शादी किरण भट्ट (Kiran Bhatt) से हुई थी. खबरों की माने तो किरण को तलाक दिए बिना ही महेश ने दूसरी शादी सोनी राजदान (Soni Razdan) से कर ली थी.


आखिर में इस लिस्ट में नाम आता है अपने दौर के चर्चित स्टार रहे राज बब्बर (Raj Babbar) का, जिनकी पहली शादी नादिरा (Nadira) से हुई थी. हालांकि, पहली वाइफ नादिरा को तलाक दिए बिना ही राज बब्बर ने एक्ट्रेस स्मिता पाटिल (Smita Patil) से शादी कर ली थी. स्मिता का निधन बेटे प्रतीक बब्बर को जन्म देने के दो हफ्ते बाद ही हो गया था, जिसकी वजह इलाज में लापरवाही को बताया गया था.

यह भी पढ़ें: Avneet Kaur ने शेयर की बाथरूम फोटो, बाथटब में दे रहीं बोल्ड पोज