दरअसल, ये बात निर्देशक कांति शाह की फिल्म से जुड़ी है। कांति शाह ब्री ग्रेड फिल्मों के लिए जानें जाते थे। उन्होंने अपनी फिल्म 'आज का गुंडा' में धर्मेंद्र को साइन किया था। बताया जाता है कि इस फिल्म को लेकर धर्मेंद्र को ना तो पूरी स्क्रिप्ट दी गई थी और ना ही उन्हें उनके किरदार के बारें में बताया गया था। धर्मेंद्र को निर्देशक पर भरोसा था इसलिए उन्होंने फिल्म के बारें में जानें ही उसे साइन कर दिया और उसकी शूटिंग शुरू कर दी। खबरों की मानें तो बताया जाता है कि 'आज का गुंडा' की शूटिंग धर्मेंद्र कर रहे थे।