रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर ‘धूम 4’ से पहले फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आ चुके हैं। इस फिल्म में दर्शकों को दोनों की जोड़ी शानदार लगी था। अब एक बार फिर श्रद्धा कपूर रणबीर कपूर के साथ लीड रोल में दिखाई देंगी। हालांकि, अभी मेकर्स इस खबर को ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया, लेकिन रेडिट पर एक फोटो वायरल हो रही है। इसमें रणबीर कपूर के बाहों में श्रद्धा कपूर बैठी हुई हैं और कैप्शन में ‘धूम 4’ लिखा हुआ है। जबसे फैंस ने इस पोस्ट को देखा है हर किसी का यही कहना है कि फिल्म ‘धूम 4’ भी 'तू झूठी मैं मक्कार' की तरह सुपरहिट साबित होगी।