इसके साथ ही प्राइम वीडियो ने इस फोटो में एक क्रिप्टिक मैसेज भी शेयर किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि फोर्ट खूबसूरत होते हैं। प्राइम वीडियो द्वारा इस फोटो के पोस्ट किए जाने के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी शादी की डील प्राइम वीडियो के साथ कर ली।
कहा भी ये भी जा रहा है कि हो सकता है कि प्राइम वीडियो दोनों की शादी को एक शो की तरह पेश करे। अब इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो किसी को नहीं पता है, लेकिन अगर ऐसा होता है तो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।