2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राज कपूर की एक हरकत से बुरी शर्मिंदा हो गए थे दिलीप कुमार, जानें क्या थी वजह

दिलीप कुमार और राज कपूर की दोस्ती 50 और 60 के दशक में काफी चर्चा में रही थी। जानिए ये किस्सा जब दिलीप कुमार को राज कपूर के कारण शर्मिंदगी महसूस हुई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 16 Jan 2022, 4:00 PM IST

dilip_kumar_and_raj_kapoor.jpg

बॉलीवुड के ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार 98 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। साल 1944 में फिल्म 'ज्वार भाटा' से अपना बॉलीवुड करियर शुरू करने वाले दिलीप साहब साल 1947 में फिल्म 'जुगनू' से चर्चित हुए थे। उन्होंने 'शहीद', 'अंदाज', 'दाग', 'दीदार', 'मधुमति', 'देवदास', 'मुसाफिर', 'नया दौर', 'आन', 'आजाद' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। अपने 5 दशक के लंबे करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले दिलीप कुमार अपनी बेहतरनी अदाकारी के साथ अपने मिलनसार स्वभाव के लिए भी जाने जाते थे।

फिल्म इंडस्ट्री के शोमैन राज कपूर के साथ उनकी दोस्ती सबसे मजबूत रिश्तों में मानी जाती थी। दोनों दोस्त दुनिया को भले ही अलविदा कह गए हों, लेकिन उनके दोस्ती और अदावत के किस्से आज भी चर्चित हैं। बता दें दिलीप कुमार बेहद शर्मीले और शांत स्वभाव के थे। वहीं, राज कपूर इसके उलट चुलबुले और शरारती किस्म के थे। एक किस्सा तो ऐसा भी हुआ कि जब दिलीप कुमार को राज कपूर के कारण बेहद शर्मिंदगी हुई।

राज कपूर से जुड़ी इस बात का खुलासा खुद दिलीप कुमार ने अपनी किताब में किया था। दिलीप कुमार ने अपनी किताब में बताया था कि राज कपूर ने लड़कियों से उनकी दोस्ती करवाने की बहुत कोशिश की थी, लेकिन वह उनके शर्मीलेपन के कारण हमेशा फेल हो जाते थे। एक बार तो राज कपूर ने अपने और दिलीप कुमार के साथ दो पारसी लड़कियों को टोंगे की सवारी भी करवाई थी।

राज कपूर से जुड़े इस किस्से को साझा करते हुए दिलीप कुमार ने बताया कि रास्ते में राज कपूर को दो पारसी लड़कियां दिखीं, जिन्हें उन्होंने टोंगे की सवारी का ऑफर दे दिया। लड़कियां राज और दिलीप कुमार के साथ चल पड़ीं। इस बारे में बात करते हुए दिलीप कुमार ने आगे कहा, “मैंने पर्याप्त जगह बनाई, जिससे वे लड़कियां आराम से बैठ सकें। लेकिन राज ने ऐसा कुछ भी नहीं किया।”

यह भी पढ़ें- 'वो दोनों सिर्फ करीबी दोस्त थे'- पिता विनोद मेहरा और अभिनेत्री रेखा के रिश्ते को लेकर बेटी सोनिया मेहरा ने कही थी ये बड़ी बात

दिलीप कुमार ने राज कपूर के बारे में बात करते हुए आगे कहा, “राज ने लड़की को अपने पास बैठाया और चंद देर बाद ही दोनों ऐसे बातें करने लगे, जैसे खोए हुए दोस्त हों। राज ने अचानक ही लड़की के कंधे पर हाथ रख लिया और हैरानी की बात तो यह है कि वह भी जरा भी परेशान नहीं थी। मुझे उस वक्त शर्मिंदगी महसूस होने लगी, लेकिन राज मस्ती में बातें कर रहा था।”

आपको बता दें राज कपूर अक्सर मीडिया इंटरव्यू में कहा करते थे कि अगर कभी उनका दोस्त दिलीप कुमार शादी कर लेगा तो वह घुटनों के बल चलकर उनके घर जाएंगे। दिलीप कुमार ने साल 1966 में सायरा बानो से शादी की थी। दिलीप कुमार की शादी के बाद राज कपूर ने अपना वादा निभाया। वह घुटनों के बल चलकर दिलीप कुमार के घर गए थे। यही नहीं, शादी में घोड़ी लाने वालों में थे राज कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर और शशि कपूर।

यह भी पढ़ें-जीनत अमान के कभी पाकिस्तानी PM इमरान खान से थे अफेयर के चर्चे, दिलचस्प हैं इनकी दास्तां

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन