20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Diljit Dosanjh ने अनोखे अंदाज में किया देश के प्रति प्यार का इजहार, कहा- पगड़ी हमारी शान

Diljit Dosanjh ने अनोखे अंदाज में किया देश के प्रति प्यार का इजहार, कहा- पगड़ी हमारी शान

Diljit Dosanjh: पंजाबी सनसनी और अपने गानों से प्रशंसकों का दिल जीतने वाले सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने अपने जयपुर टूर के दौरान देश के प्रति प्यार का इजहार किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पगड़ी हम सबकी शान है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Saurabh Mall

•

Updated: 4 Nov 2024, 5:10 PM IST

Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh: अपनी आवाज से दिल जीतने वाले गायक-अभिनेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन पर एक रील शेयर किया। रील में दिलजीत के साथ मंच पर एक प्रशंसक भी नजर आ रहा है, जो पारंपरिक राजस्थानी पगड़ी पहने हुए था।

वीडियो में दिलजीत कहते नजर आ रहे हैं, “इनकी पगड़ी के लिए जोरदार तालियां। ये पगड़ी हमारी शान है, ये हमारे देश की खूबसूरती है। पगड़ी हमारा गौरव है। हर दो-तीन चार घंटे बाद हमारी बोली, खाना बदल हो जाता है। ये हमारे देश की खूबसूरती है। कोई जयपुर से है, कोई गुजरात, दिल्ली से है, हरियाणा से है, पंजाब से है। हम सबसे प्यार करते हैं और हम सब देश को प्यार करते हैं।"

दोसांझ ने आगे कहा, "मेरे मारवाड़ी भाइयों के लिए तालियां बजाएं।"

दिलजीत 10 शहरों के दौरे पर निकले हैं

10 शहरों के दौरे पर निकले दिलजीत हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, पुणे और कोलकाता जैसे कई शहरों में अपनी आवाज का जादू चलाते नजर आएंगे।

इससे पहले 3 नवंबर को भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव ने दिलजीत के 'दिल-लुमिनाटी इंडिया' कॉन्सर्ट को लेकर एक मजेदार कमेंट किया। खेसारी ने अपने एक स्टेज शो का वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, "इल्लुमिनाती को पीछे छोड़कर यहां देखिए।" वीडियो में खेसारी भीड़ को संबोधित करते हुए उनसे हाथ उठाकर जश्न मनाने को कहते नजर आ रहे हैं।

इस बीच दिलजीत के वर्कफ्रंट की बात करें तो गायक अभी अपने कन्सर्ट को लेकर व्यस्त हैं। 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'भूल भुलैया 3' का टाइटल ट्रैक "हरे राम" को दिलजीत ने खास अंदाज में पेश किया है।

ट्रैक को सबसे अलग बनाने वाली बात यह है कि इसमें इंटरनेशनल सनसनी पिटबुल ने रैप 'हरे राम-हरे कृष्ण' मंत्र के साथ बेहतरीन तरीके से मिलाया है, जबकि पंजाबी पावरहाउस दिलजीत दोसांझ ने अपनी अनूठी शैली पेश की है और नीरज श्रीधर ने हिंदी गायन को संभाला है।

यह भी पढ़ें:डिप्टी सीएम Diya Kumari के शाही मेहमान बने सिंगर Diljit Dosanjh, वीडियो इंटरनेट पर वायरल