30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब पैसों के लिए अमिताभ बच्चन को डिंपल कपाड़िया ने कर दिया था बुरी तरह परेशान, बिग बी ने बयां किया था दर्द

एक वक्त था जब दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन कर्ज में डूब गए थे। इस वक्त एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया ने बिग बी की मदद करने की जगह उनकी और मुश्किलें बढ़ा दी थी। डिंपल का रवैया आज भी अमिताभ बच्चन भूले नहीं हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 13 Sep 2021, 5:15 PM IST

Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan

नई दिल्ली। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज के समय के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक हैं। आज बिग बी के पास शोहरत से लेकर पैसों तक की कोई कमी नहीं है, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब अमिताभ बच्चन भारी कर्ज के नीचे डूबे गए थे। ये किस्सा 1996 का है। जब अमिताभ बच्चन ने कॉरपोरेशन लिमिटेड की शुरूआत की थी। मिस मैनेजमेंट की वजह बिग बी की इस कंपनी को बहुत घाटा हुआ। वहीं इसी दौरान उन्होंने मृत्युदाता बनाई, लेकिन यह भी बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी। अमिताभ बच्चन ने अपने आर्थिक तंगी को संभालने की कोशिश की, लेकिन कर्जदार उनके घर लाइनें बनाकर खड़े रहते थे। अमिताभ बच्चन की इस मुश्किल घड़ी में एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया ने भी उन्हें खूब परेशान कर दिया था।

डिंपल कपाड़िया ने किया अमिताभ बच्चन को पैसों के लिए परेशान

दरअसल, अमिताभ बच्चन पहले ही अपनी आर्थिक तंगी से काफी परेशान चल रहे थे। उनकी ये मुसीबत तब और बढ़ गई जब उनके अपनों भी उन्हें पैसों के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। जिनमें से एक थीं एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया। साल 1997 में अमिताभ बच्चन की संग फिल्म मृत्युदाता में काम किया था। इस फिल्म के प्रोड्यूसर अमिताभ बच्चन भी थे। लेकिन पैसों की कमी के चलते वो कई लोगों की पेमेंट ठीक समय पर नहीं दे पाए।

अमिताभ बच्चन की हालत जानने के बाद भी डिंपल कपाड़िया ने उन्हें पैसों के लिए तंग करना शुरू कर दिया। डिंपल बार-बार अमिताभ को फोन कर पैसों की डिमांड कर परेशान करती थीं। यहां तक उन्होंने पैसें लेने के लिए एक दिन अपने सेक्रेटरी को अमिताभ बच्चन के घर तक भेज दिया।

अमिताभ बच्चन ने जाहिर किया था दर्द

अमिताभ बच्चन को डिंपल की ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई। हालांकि वक्त के साथ अमिताभ बच्चन के बुरे हालात ठीक होने लगे और कुछ समय बाद अमिताभ बच्चन की जिंदगी नॉर्मल होने लगी। लेकिन सालों बाद भी अमिताभ बच्चन डिंपल कपाड़िया का वो बर्ताव भूल नहीं पाए। साल 2013 में अमिताभ बच्चन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि "मैं कभी नहीं भूल सकता कि कैसे देनदार मेरे दरवाजे पर आकर गालियां और धमकी देकर अपना पैसा मांगते थे।

इससे भी बदतर यह था कि वे हमारे घर प्रतीक्षा की कुर्की के लिए आ गए थे। यह मेरे 44 साल के करियर का सबसे बुरा दौर था। इसने मुझे बैठकर सोचने को मजबूर कर दिया था।"

यह भी पढ़ें- Amitabh Bachchan ने पत्नी जया को लेकर किया खुलासा, बताया- 'कैसे पकड़ती हैं गलत नियत वाले लोगों को'

फिल्म 'मोहब्बतें' ने संभला करियर

अमिताभ बच्चन के इस बुरे वक्त में मशहूर फिल्म निर्माता यश चोपड़ा ने उनकी मदद की थी। अमिताभ बच्चन ने बताया था कि वो यश चोपड़ा के पास गए थे। वो उनके घर के पीछे ही रहते थे। अमिताभ बच्चन ने यश जी से काम मांगा था और उन्होंने उन्हें फिल्म मोहब्बतें ऑफर कर दी। फिल्म मोहब्बतें अमिताभ बच्चन के करियर की वो फिल्म बन गईं जिन्होंने उनके डूबते करियर को संभाल लिया। इस फिल्म में अमिताभ संग एक्टर शाहरुख खान और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय लीड रोल में दिखाई दी थीं।

यह भी पढ़ें- बहू बनकर जया बच्चन पहुंची थीं हरिवंश राय बच्चन के गांव, अमिताभ का पुश्तैनी घर अब हो गया है खंडर

अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्में

अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही वो फिल्म ब्रह्मास्त्र और बटरफ्लाई जैसी फिल्मों में दिखाई देने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट भी नज़र आने वाले हैं। हाल ही में बिग भी फिल्म चेहरे में दिखाई दिए थे।