नई दिल्ली। बॉलीवुड की हर फिल्मों में अधिकतर बोल्ड सीन दर्शाए जाते हैं। क्योंकि दर्शक भी इसी तरह की फिल्में देखना ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन इस सीन को दर्शाने से पहले एक्ट्रेस को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।रोमांटिंग सीन देते समय कुछ स्टार्स इस तरह बेकाबू हो जाते हैं, कि अभिनेत्रियों को उस दौरान अपने आप को बचाना भी मुश्किल हो जाता है। इन्हीं एक्टर्स की लिस्ट में विनोद खन्ना (Vinod Khanna) का भी नाम सबसे टॉप लिस्ट में आता है। जिनके साथ काम करने में अभिनेत्रियां डर जाती थीं। क्योंकि इंटीमेट सीन के समय विनोद खन्ना अपने आप पर कंट्रोल नहीं कर पाते थे। जिस तरह से वे बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) से लेकर धक-धक गर्ल के साथ रोमांटिक सीन देते से समय बेकाबू हो गए थे।