
dino morea
बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों कई स्टारकिड्स डेब्यू कर रहे हैं। फैंस इन नए स्टार को काफी पसंद भी कर रहे हैं। सारा अली खान, जाह्नवी कपूर, ईशान खट्टर सहित कई स्टारकिड्स ने हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री ली है। वहीं, दूसरी ओर कई पुराने कलाकार भी बॉलीवुड में कमबैक कर रहे हैं। बॉबी देओल, माधुरी दीक्षित, रानी मुखर्जी और काजोल जैसे स्टार्स के बाद अब डिनो मोरिया का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है। इस बात की खुद डिनो मोरिया ने पुष्टि कर दी है कि वे जल्दी ही बॉलीवुड में वापसी करने जा रहे हैं।
9 साल बाद करेंगे वापसी
माॅडलिंग के बाद अभिनय की शुरुआत करने वाले डिनो मोरिया 9 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक करने जा रहे हैं। उन्होंनेे बताया कि 'जिस समय एक्टिंग से दूर होने का निर्णय किया था उस समय उनको कई आॅफर्स मिल रहे थे। लेकिन उन्हें साइन करने में दिलचस्पी नहीं थी। उन्होंने कहा कि अब बी—टाउन जिस तरह का सिनेमा प्रोड्यूस कर रहा है, उनको देखकर मेरे अंदर भी उत्साह पैदा हुआ है।'
इसलिए बनाई थी एक्टिंग से दूरी
उन्होंने कहा, 'मुझे जो फिल्में मिल रही थी, वो ज्यादा अच्छी नहीं थी। यदि मैं उन्हें साइन करता तो लोग मुझे फ्लॉप अभिनेता के रूप में देखते।' उन्होंने आगे कहा, 'मैंने साल 1999 में 'प्यार में कभी-कभी' से बॉलीवुड में प्रवेश किया था। यह फिल्म सभी को पसंद आई थी लेकिन बाद में मेरी कुछ फिल्में नहीं चली।'
रणबीर और वरुण से होगी टक्कर
ऐसा माना जा रहा है कि डिनो मोरिया की टक्कर रणबीर कपूर और वरुण धवन से हो सकती है। अब यह देखना है कि डिनो मोरिया की बॉलीवुड में एंट्री कैसी साबित होती है।
Published on:
30 Jan 2019 11:15 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
