8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dipika Chikhlia: बी ग्रेड फिल्मों में किया काम, बनी आंतकी की पत्नी, ‘रामायण’ की सीता की दिलचस्प बातें

Deepika Chikhalia Birthday: फेमस एक्ट्रेस को फैंस भगवान मानते थे।, जब वह आतंकी की पत्नी बनी तो खूब हंगामा हुआ था। एक्ट्रेस ने बी ग्रेड फिल्मों में भी काम किया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 29 Apr 2024, 8:28 AM IST

दीपिका चिखलिया बर्थडे

दीपिका चिखलिया बर्थडे

Dipika Chikhlia Birthday: बॉलीवुड और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस आज अपना 59वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस को लोग भगवान समझते थे और जब उन्होंने बी ग्रेड फिल्मों में काम किया तो दर्शकों को ये बात पसंद नहीं आई। हम बात कर रहे हैं रामानंद सागर की 'रामायण' में सीता बनी दीपिका चिखलिया की। इन्होंने इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने के लिए बी ग्रेड फिल्मों का सहारा लिया। आइये जानते हैं दीपिका चिखलिया के बारे में कुछ दिलचस्प बातें…

दीपिका चिखलिया करती थी बी ग्रेड फिल्में (Dipika Chikhlia Birthday)

दीपिका चिखलिया का जन्म 29 अप्रैल 1965 को मुंबई में हुआ था। एक्ट्रेस का करियर काफी अनोखा रहा है जहां आज हर कोई उन्हें माता सीता के रूप में जानता हैं वहीं, एक समय था जब वह बी ग्रेड फिल्मों की हीरोइन के नाम से जानी जाती थीं। दीपिका ने 18 साल की उम्र में बी ग्रेड फिल्मों से ही अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने सीता के रोल के लिए ऑडिशन दिए और उन्हें चुन लिया गया। उस समय दीपिका की उम्र महज 20 से 21 साल थी। रामानंद सागर की रामायण में सीता बनी दीपिका को लोग माता सीता के रूप में ही देखने लगे थे और उन्हें भगवान मानने लगे थे।

यह भी पढ़ें: फेमस एक्ट्रेस के बेबी बंप को रेखा ने किया Kiss, इंटरनेट पर छाया ये वीडियो

दीपिका चिखलिया ने कुछ साल पहले एक फिल्म की थी इसमें उन्होंने आतंकवादी की पत्नी का रोल निभाया था। वह आतंकी अफजल गुरु की पत्नी और गालिब की मां बनी थी। ‘रामायण’ की ‘सीता’ को आतंकी की पत्नी बनता देख फैंस को ये बात पसंद नहीं आई और वे दीपिका की आलोचना करने लगे और हंगामा मच गया। इस फिल्म की वजह से वह काफी ट्रोल भी हुई थी।