दरअसल, हाल ही में दिशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में दिशा भैंस के बछड़ों के साथ दिखाई दे रही हैं और एक तस्वीर में वह बछड़े को किस करती नजर आ रही हैं। उनके इस पोस्ट पर 13 लाख लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही, फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और उन्हें एक एनिमल लवर बता रहे हैं। वहीं एक ने कहा कि बछड़े की क्या किस्मत है। लेकिन कुछ ऐसे भी लोग थे जिन्होंने दिशा का चालान कटने पर उन्हें ट्रोल कर दिया। कोई उनसे पूछ रहा है कि क्या उन्हें और टाइगर को बेल मिल गई हैं। वहीं, कुछ कह रहे हैं कि ध्यान से कहीं फिर से उनका चालान न कट जाए।