पिता बेचते थे समोसा
नेहा और सोनू कक्कड़ भजन गाकर घर का खर्च चलाती थीं। वहीं, उनके पिता ऋषिकेश में एक कॉलेज के बाहर समोसा बेचते थे। नेहा का पूरा परिवार एक किराए के कमरे में रहा करते थे। इसके बाद नेहा ने साल 2006 में सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ में हिस्सा लिया। उस वक्त वह 18 साल की थीं। इस शो में नेहा का सफर ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। साल 2008 में उन्होंने अपना एलबम ‘नेहा द रॉकस्टार’ लॉन्च किया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। नेहा को पहली सफलता 'सेकेंड हैंड जवानी' मिली। इसके अलावा, 'यारियां' फिल्म के गाने 'सनी-सनी' भी सुपरहिट हुआ। उस वक्त हर किसी की जुबान पर यही गाना होता था।