1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साजिद खान को लेकर एक्ट्रेस ने किए शॉकिंग खुलासे, बताया-‘ घर बुलाकर कहा अपनी टीशर्ट ऊपर…’

टीवी शो 'दीया और बाती हम' फेम एक्ट्रेस कनिष्का सोनी अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। अब एक बार फिर वो अपनी बयानबाजी के चलते सुर्खियों में आ गई हैं। एक्ट्रेस ने साजिद खान को लेकर चौकाने वाले खुलासे किए हैं।
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 13 Oct 2022, 11:03 AM IST

diya aur baati hum actresss cared to see sajid khan in bigg boss 16

diya aur baati hum actresss cared to see sajid khan in bigg boss 16

पिछले काफी सालों से टीवी इंडस्‍ट्री का जाना-माना नाम रहीं कनिष्‍का सोनी (Kanishka Soni) ने हाल ही में किए गए कुछ खुलासों से सबको चौका दिया है। एक्ट्रेस ने साजिद खान को लेकर बयानबाजी की है। जब से शो में फिल्ममेकर साजिद खान की एंट्री हुई है तहलका मच गया है। कुछ साल पहले साजिद खान पर मीटू कैंपेन के तहत यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे थे। इसके बाद से साजिद का फिल्मों से बायकॉट शुरू हो गया। 4 साल बाद वो छोटे पर्दे पर बिग बॉस-16 में दिखाई दिए और मी-टू पर फिर बातें शुरू हो गईं। अब कनिष्‍का सोनी के खुलासों ने तहलका मचा दिया है।

दीया और बाती हम फेम कनिष्का सोनी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने साजिद खान पर उन्हें सेक्सुअली हैरेस करने का आरोप लगाया है।

कनिष्का वीडियो में कह रही हैं- अभी कुछ दिन पहले ही मैंने मीडिया में इंटरव्यू दिया था, जिसमें मैंने बताया था कि एक ऐसा डायरेक्टर-प्रोड्यूसर है, जिसने मैंने बताया था कि एक ऐसा डायरेक्टर-प्रोड्यूसर है, जिसने मुझे घर पर बुलाकर कहा था कि मुझे तुम्हारा पेट देखना है। तब मैंने कहा था कि मुझे किसी भी डायरेक्टर और प्रोड्यूसर का नाम नहीं लेना है, लेकिन मुझे पता चला है कि जिन लोगों ने मेरे साथ ऐसी हरकत की थी उसमें से एक डायरेक्टर बिग बॉस के घर में है।

यह भी पढ़ें- इस खूबसूरत एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं बादशाह

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मैं पहले बिल्कुल उनका नाम नहीं लेना चाहती थी। मैं बता दूं कि उनका नाम लेने से पहले मैं इतना डरी हुई हूं कि मुझे इंडिया में आने से भी डर लगता है, क्योंकि ये लोग इतने पावरफुल हैं। ये लोग कुछ भी कर सकते हैं। मुझे नाम बताने में डर लगता है लेकिन फिर भी मैं आज बताऊंगी, क्योंकि आपने जो फेम और उन्हें दी है बिग बॉस में, उसे वो डिजर्व नहीं करते हैं और उनका नाम है साजिद खान।

कनिष्का ने कहा कि हमारा जो कानून है जो देश की सरकार है, मुझे नहीं लगता है कि वह हमें सुरक्षा देना चाहती है क्योंकि पुलिस यह समझती है कि जो भी एक्ट्रेसेस हैं वो सिर्फ फेम के लिए हमारे पास आती हैं। वो हमें बिल्कुल मदद नहीं करतीं।

कनिष्का ने यह भी बताया कि वह कैसे Sajid Khan के संपर्क में आई थीं और जुहू वाले घर पर बुलाकर उनके साथ क्या हरकत की थी। कनिष्का सोनी अभी विदेश में हैं और उन्होंने कहा कि वह कभी इंडिया वापस नहीं लौटना चाहतीं। कनिष्का सोनी ने कहा कि उन्हें डर सता रहा है कि कहीं ये बड़े लोग कुछ कर न दें।


वीडियो कनिष्का सोनी ने सलमान से सवाल पूछा है कि आखिर बिग बॉस में किसे बुलाना है और किसे नहीं, यह चुनाव करते वक्त वह और मेकर्स लोगों को देखते क्यों नहीं हैं? 'आप लोगों ने उसे बिग बॉस में इतनी पब्लिसिटी दी है, जगह दी है जो वह डिजर्व नहीं करता है। इतनी सारी लड़कियों उसके खिलाफ बयान दिए हैं। मैं अब आपको पूरी कहानी बताती हूं कि हुआ क्या था। उनका नाम है साजिद खान। साजिद खान से मेरी मीटिंग इसलिए हुई थी क्योंकि 2008 में मैंने दो रिएलिटी शोज किए थे। रिएलिटी शोज में पेमेंट नहीं होता है। तो मैं मुंबई में सर्वाइप करने के लिए एक छोटी सी कंपनी में थोड़े समय के लिए रिपोर्टर थी।

कनिष्का सोनी ने कहा मैं कई बड़े प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स से इंटरव्यू लेती थी। इम्तियाज अली जी से लेकर मोहित सूरी जी का इंटरव्यू लिया। तब मेरा सामना साजिद खान से हुआ। मैंने उन्हें फोन किया तो उन्होंने इंटरव्यू देने के लिए मुझे साजिद नाडियाडवाला के बंगले में बुलाया जोकि यारी रोड पर है। मुझे याद है कि मैंने बालकनी में उनका इंटरव्यू लिया था।

मेरा करियर 2007 में शुरू हुआ था और जून-जुलाई 2008 के आसपास मैं साजिद खान से मिली थी। तभी मैंने उनसे कहा था कि सर मैं यहां अपना एक्टिंग करियर बनाने आई हूं। मैं एक एक्ट्रेस-सिंगर हूं। मुझे आपसे मिलना है। एक्टिंग के लिए आप अगर मेरी कुछ हेल्प कर सकते हैं या मुझे अपनी मूवी में एक चांस दे सकते हैं। तो इस तरह काफी बातें हुईं।

कनिष्का सोनी ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि एक-दो बार बात करने के बाद उन्होंने कहा कि आप मुझसे मिलने आइए जुहू के फ्लैट में। चूंकि मैं बहुत शर्मीली लड़की थी और अहमदाबाद से आई थी तो मुझे किसी के भी घर जाने में बहुत डर लगता था। उन्होंने मुझसे कहा कि आपको डरने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि मैं मेरी मॉम के साथ रहता हूं। घर पर और भी लोग हैं। मैंने उनके बुलाने पर उनके घर गई। मुझे लगा कि फिल्मों में आना है और हीरोइन बनना है तो रिस्क तो लेना ही पड़ेगा। मैं अपना पोर्टफोलियो लेकर उनके घर गई और सीढ़ियो से ऊपर जाते हुए देखा कि लेफ्ट साइड में उनकी मॉम का रूम था। किसी ने मुझे गाइड किया कि साजिद खान का कमरा अंदर है। मैं वहां गई उनसे बात करने के लिए।'

कनिष्का ने बताया 'वह मेरी साइड में बैठे थे। मेरा पोर्टफोलियो चेक किया। फिर उन्होंने मुझे खड़े होने के लिए कहा। मैं खड़ी हो गई। उन्होंने मेरा फिगर देखा और कहा कि तुम परफेक्ट मैटीरियल हो। मैं एक मूवी बना रहा हूं, जिसमें दीपिका पादुकोण को ले रहा हूं। मुझे जितना याद आ रहा है वह 'हाउसफुल' के बारे में बात कर रहे थे। फिर उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे तुम्हारा पेट देखना है। डरो मत मैं तुम्हें टच नहीं करूंगा। मुझे टच नहीं करना है।'

मैंने कहा कि 'सर मेरा पोर्टफोलियो आपके सामने है। जब आप मुझे मूवी में साइन कर लेंगे तो मुझे बता दीजिएगा। तो उन्होंने मेरा पोर्टफोलियो बंद कर दिया। मुझसे कहा कि ठीक है फिर। मैं भी आपको मूवी में नहीं ले सकता।'

यह भी पढ़ें- अक्षय कुमार की 'राम सेतु' में अरुण गोविल निभाएंगे ये रोल!