फिल्म 'देव डी' और 'वेटिंग' में अपने अभिनय के लिए वाहवाही बटोरने वाली अभिनेत्री कल्कि कोचलिन ने कहा कि उन्हें नाचना नहीं आता है और उन्हें अपनी अगली फिल्म 'जिया और जिया' के गाने 'नाच बसंती' के लिए काफी अभ्यास करना पड़ा। कल्कि ने बताया, "नाच बसंती मेरे लिए डरावना था, क्योंकि मुझे नाचना नहीं आता। इसलिए मैंने निर्देशक हॉवर्ड रोजमेयर के साथ काफी मेहनत की।" कल्कि ने कहा, "लेकिन, शूट के दिन (स्वीडन में) हमें नाचना था...क्योंकि वहां काफी ठंड थी। हम समुद्र तट पर थे, नंगे पांव। वहां काफी ठंड थी और मैंन छोटी स्कर्ट पहन रखी थी। इसलिए अपने आप को गर्म रखने का एक ही तरीका था और वह था नाचना, इसलिए ठंड ने थोड़ी मदद की।"