
Download saheb biwi aur gangster full movie in hindi
इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शुमार 'Saheb Biwi Aur Gangestar 3' इस शुक्रवार रिलीज होने जा रही है। फिल्म में मुख्य किरदार में संजय दत्त, जिमी शेरगिल, चित्रांगदा सिंह और माही गिल हैं। फिल्म को लेकर लोगों में इतनी उत्सुकता है कि इस मूवी के Facebook, Youtube पर लीक होने की खबरें तेज हो गई हैं। इंटरनेट पर ऐसे तमाम Links मौजूद हैं जो Saheb Biwi Aur Gangestar 3 Full Movie Leak होने का दावा कर रहे हैं। साथ ही 720 और HD Quality में Download का विकल्प देकर भ्रमित भी कर रही हैं। यूजर्स जैसे ही इन लिंक्स पर क्लिक करता है तो उन्हें Saheb Biwi Aur Gangestar के गाने और पिछली फिल्म के कुछ हिस्से देखने को मिलते हैं।
गौरतलब है कि Sanju के बाद लोगों में संजय दत्त को बड़े पर्दे पर देखने का गजब का क्रेज है। हाल ही में रिलीज हुई 'संजू' ने ताबड़तोड़ कमाई की और 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई। फिल्म में संजय दत्त के ड्रग्स लेने से लेकर जेल जाने तक की कहानी को दर्शाया गया है। बता दें, अपकमिंग फिल्म में 'संजू बाबा' गैंगस्टर के किरदार में हैं।
यह फिल्म 27 जुलाई को रिलीज होनी है, लेकिन रिलीज होने से पहले ही दर्शक संजय दत्त के खलनायक के अवतार को देखने के लिए हर एक तिकड़म लगा रहे हैं। लोग Google से लेकर You Tube पर Saheb Biwi Aur Gangestar 3 Full Movie in Hindi Download टाइप कर मूवी खोजने के जतन कर रहे हैं। दरअसल ये लोग यह सोच रहे हैं कि अन्य फिल्मों की तरह अगर यह फिल्म भी इंटरनेट पर लीक हो गई हो तो उन्हें रिलीज से पहले ही यह फिल्म देखने को मिल जाएगी।
बता दें बॉलीवुड इंडस्ट्री काफी लंबे समय से फिल्म लीक और पाइरेसी की दिक्कत से जूझ रही है। हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' से लेकर 'टॉयलेट एक प्रेम कथा', 'उड़ता पंजाब', 'पा',' मांझी' और 'मोहल्ला अस्सी' जैसी फिल्में शुमार हैं। इसके साथ ही सिनेमाघरों से Facebook Live का चलन भी इन दिनों कुछ बढ़ सा गया है। हालांकि तिग्मांशु धूलिया निर्मित यह फिल्म अभी तक पूरी तक तो सुरक्षित है लेकिन फिल्म रिलीज के साथ ही फिल्म के पाइरेटड वर्जन को इंटरनेट पर आने से रोकना मेकर्स के लिए बड़ा चैलेंज है। बहरहाल फिल्म समीक्षकों को उम्मीद है कि संजय दत्त की इस फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिलेगी।
Published on:
26 Jul 2018 04:19 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
