4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘डंकी’ की रफ्तार सोमवार को हुई फूस्स, 19वें दिन करोड़ से सीधा लाखों में होगी कमाई

Dunki Box Office Collection Day 19 Prediction: शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ को रिलीज हुए बॉक्स ऑफिस पर 19 दिन हो गए हैं। फिल्म के 19वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
dunki_box_office_collection_monday_day_15_prediction_shahrukh_khan_movie_earn_cheesy.jpg

डंकी की कमाई में आई गिरावट

Dunki Box Office Collection Day 19 Prediction: शाहरुख खान की ‘डंकी’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है लेकिन अब तीसरे हफ्ते में इस फिल्म की कमाई भी भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। साल 2023 में शाहरुख खान ने तीन फिल्में रिलीज कीं। पहली फिल्म 'पठान' ने साल की शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी और बहुत अच्छा कलेक्शन किया। फिर 'जवान' ने भी धुआंधार कमाई की और यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। साल के अंत में 'डंकी' ने रिलीज होकर अपनी प्रतिभा दिखाई, हालांकि इसकी कमाई 'पठान' और 'जवान' की तरह नहीं है, लेकिन फिर भी यह बहुत अच्छा कलेक्शन कर लिया है। चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 19वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है?

जानिए ‘डंकी’ ने रिलीज के 19वें दिन कितनी की कमाई?
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, ‘डंकी’ ने रिलीज 19वें दिन यानी सोमवार को 0.71 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर सकती है। इसी के साथ ‘डंकी’ की 19 दिनों की कुल कमाई 217.28 करोड़ रुपए हो जाएगी। वैसे ये एक अनुमानित आंकड़े हैं। इसमें आंकड़े घट और बढ़ भी सकते हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी हैं, जो बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी सहित कईं कलाकारों ने प्रमुख भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें: परिवार के साथ देखने वाली ये 8 कॉमेडी फिल्में हो रही रिलीज, हंसते-हंसते निकल जाएंगे आंसू

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग