5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dutt Biopic: दांव पर लगा रणबीर का कॅरियर, बार-बार देखते हैं सीन्स

दत्त बायोपिक: दांव पर लगा रणबीर का कॅरियर, बार-बार देखते हैं सीन्स...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dilip Chaturvedi

•

Updated: 2 Dec 2017, 6:56 PM IST

ranbir kapoor

ranbir kapoor

अभिनेता रणबीर कपूर की पिछली फिल्म 'जग्गा जासूस' बुरी तरह फ्लॉप रही है। लेकिन इधर काफी समय से रणबीर संजय दत्त की बायोपिक को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के कुछ लुक्स भी लीक हुए, जिसमें वो हूबहू संजय दत्त की तरह लग रहे हैं। फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी हैं, जो अब तक कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। जहां तक संजय दत्त की बायोपिक बात है, तो इस फिल्म पर रणबीर का कॅरियर एक तरह से दांव पर लगा हुआ है,क्योंकि रणबीर की पिछली फिल्मों के बॉक्स पर नजर डालें, तो 'ऐ दिल है मुश्किल' को छोड़ दें, तो एक के बाद एक लगातार चार फिल्में फ्लॉप रही हैं। ये फिल्में हैं, 'बेशरम', रॉय, 'बॉम्बे वेल्वेट' और 'तमाशा' उल्लेखनीय हैं। ऐसे में अब रणबीर अपने कॅरियर के साथ कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं। यही वजह कि दत्त बायोपिक जो सीन्स शूट हो चुके हैं और रजकुमार हिरानी उन्हें ओके कर चुके हैं, उन्हीं में से कुछ सीन्स को रणबीर री-शूट करना चाहते हैं।

किरदार की चुनौती...
इस फिल्म के लिए रणबीर ने कभी अपना वजन बढ़ाया, तो कभी कम किया। दरअसल वे संजय दत्त के कई रूप को फिल्म में दिखाना चाहते है। पहला जब संजय दत्त ने फिल्म में डेब्यू किया था, उसके बाद जब उन्हें नशे की लत गई, संजय नशा छुड़ाने के लिए विदेश गए, गैर कानूनी तरीके से हथियार अपने पास रखने के जुर्म में जेल भी जाना पड़ा, दूसरी शादी, पिता की मौत और फिर एक बार बॉलीवुड में एंट्री। असल में रणबीर के लिए संजय दत्त का रोल एक चुनौती है, क्योंकि इस किरदार में कई शेड्स हैं, जिनकी कसौटी पर खरा उतरना रणबीर के लिए आसान नहीं है। रणबीर भी इस बात को बखूबी जानते हैं।

रीशूट करेंगे कुछ सीन्स...
रणबीर को पता है कि संजय दत्त की जीवनी अगर उन्होंने सही तरीके से नहीं निभाई, तो उनके कॅरियर के लिए खतरा है। इसलिए वे अपने किए हुए सीन्स कम से कम 10 बार देखते हैं और उसके बाद ही संतुष्ट होते हैं। कुछ सीन्स को लेकर वो संतुष्ट नहीं हैं, इसलिए उन्होंने फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी से इन सीन्स को री-शूट करने के लिए कहा है। दरअसल, रणबीर को लगता है कि उन सीन्स में कुछ कमी है। सूत्रों की मानें, तो राजकुमार को भी रणबीर की बातों में दम लग रहा है। इसमें कोई दोराय नहीं कि हिरानी बेहद काबिल निर्देशक है और आमिर की तरह उन्हें भी परफेक्शन के लिए जाना जाता है। उनकी पिछली फिल्में 'मुन्ना भाई की सभी सीरीज','पीके', '3 इडियट्स' की सफलता से भला कौन परिचित नहीं होगा।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन