
salman khan race 3
सलमान खान की फिल्म ‘रेस 3’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लोगों का एक्साइटमेंट फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के बाद से और बढ़ गया है। सलमान खान स्टारर फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में वह एक विलेन के रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर सभी काफी एक्साइडेड हैं। फिल्म के ट्रेलर लॅान्च के दौरान सलमान ने एक कुछ बातें मीडिया संग शेयर की। आपको जानकर हैरानी होगी की इस फिल्म को करने के लिए भी सलमान खान ने दो बार विचार किया था। सलमान खान को दो साल पहले ही ‘रेस 3′ की स्क्रिप्ट दे दी गई थी। लेकिन तब वह इससे खुश नहीं थे।
सलमान खान ने बताया, ''रेस 3’ की स्क्रिप्ट दो साल पहले मुझे ऑफर की गई थी, उस वक्त मुझे लगा कि यह मेरे जॉनर में फिट नहीं बैठती। मैंने प्रोड्यूसर रमेश तौरानी से फिल्म में कुछ बदलाव करने की बात कही क्योंकि मुझे नहीं लग रहा था कि यह मेरे जॉनर में फिट होती है। हालांकि जब कुछ फाइनल हो गया तो मुझे लगा कि सचमुच इस फिल्म को करने में काफी मजा आया।'
सलमान ने आगे कहा, 'यह पहली ऐसी फिल्म है जिसमें मैं म्यूजिकल एक्शन बोनान्ज़ा का मजा देखने को मिलेगा। इससे पहले, हमारे पास एक संगीत एक्शन बोनान्ज़ा होता था जो तुरंत नहीं आता है। यह एक ऐसी फिल्म है जिसमें बड़े पैमाने पर संगीत, भावना, एक्शन, युथ काइंड है। यह उन फिल्मों में से एक है जो आप देखते हैं, अंत में सीटी और दिल खुश कर घर वापसी करते हैं, मैंने ऐसी फिल्म की है। यह उन फिल्मों में से एक है, जिसे मैंने कभी भी नहीं किया है।'
सलमान खान की फिल्म ‘रेस-3’ के ट्रेलर को 14 मई को रिलीज किया गया है। यह फिल्म 15 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म के ट्रेलर को 17 घंटे में 7.1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। 'रेस 3' में सलमान खान के साथ जैकलीन फर्नांडीस, डेजी शाह, बॉबी देओल, अनिल कपूर , साकिब सलीम लीड भूमिका में हैं।
Published on:
16 May 2018 03:51 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
