फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर और इम्तियाज अली की फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस मूवी में एक्टर अविनाश और तृप्ति लीड रोल अदा कर रहे हैं। एकता ने 'लुटेरा', 'अजहर', 'ए फ्लाइंग जट' और 'हाफ गर्लफ्रेंड' जैसी लगातार हुई असफल फिल्मों के बाद अब एकता बहुत ही सतर्कता से कदम आगे की ओर बढ़ा रही हैं। ऐसे में उन्होंने फिल्म 'लैला मजनू' के लीड कलाकारों का चयन कुंडली देखकर किया है।