इमरान ने हार नहीं मानी। फिल्म इंडस्ट्री से उन्होंने भले ही कुछ समय का ब्रेक लिया था, लेकिन एक्टर ने कमबैक किया। हालांकि, वापसी के साथ उन्होंने अपनी रोमांटिक इमेज तोड़ते हुए विलेन बनकर लोगों का दिल जीता। इमरान ने सलमान खान के साथ 'टाइगर 3' (Salman Khan's Tiger 3) में विलेन का रोल निभाया था, जिसमें उनकी एक्टिंग देखकर लोग एक बार फिर उनके दीवारे हो गए।