3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लग्जरी कार छोड़ रिक्शे और ट्रेन में सफर करती थीं हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी, खुद बताई वजह

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने एक साथ 'शोले', 'सीता और गीता', 'ड्रीम गर्ल' और 'राजा-जानी' जैसी हिट फिल्मों में काम किया। वहीं, दोनों की जोड़ी रील लाइफ के साथ-साथ रीयल लाइफ में भी लोगों की पसंदीदा रही।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 6 Mar 2022, 8:07 PM IST

hema-malini-esha-deol.jpg

फिल्म इंडस्ट्री के 2 मशहूर स्टार्स और मशहूर जोड़ी हेमा मालिनी (Hema Malini) और धर्मेंद्र (Dharmendra) ने अपने करियर में कई सारी सुपरहिट फिल्में दी हैं। दोनों ने अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। बता दें कि धर्मेंद्र और हेमा मालिनी एक साथ ‘शोले’, ‘सीता और गीता’, ‘ड्रीम गर्ल’ और ‘राजा-जानी’ जैसी हिट फिल्मों में नजर आएं हैं। वहीं, दोनों की जोड़ी रील लाइफ के साथ-साथ रीयल लाइफ में भी लोग काफी पसंद करते हैं। हालांकि, इतने बड़े बॉलीवुड सुपरस्टार की बेटियां, ईशा देओल और अहाना देओल बहुत ही सिंपल जीवन व्यतीत करती हैं।

खबरों की मानें एक समय ऐसा भी था, जब हेमा मालिनी की बड़ी बेटी ईशा देओल रिक्शे और ट्रेन में सफर किया करती थीं। जिसका खुलासा एक इंटरव्यू के दौरान ईशा ने खुद किया था।

यह भी पढ़ें- 50 की उम्र में चौथी बार पिता बनने पर सैफ की बेटी सारा ने ही उड़ाया था उनका मज़ाक, कहा – अब्बा आप…

ईशा देओल ने इंटरव्यू में कहा था, 'मेरे माता-पिता दोनों ही लेजेंड हैं, सुपरस्टार हैं, लेकिन उन दोनों ने ही हमारी सिंपल तरीके से परवरिश की है। हमारी परवरिश में कायदे कानून के साथ तौर-तरीके भी शामिल हैं। हमें उन्होंने बड़ों की रिस्पेक्ट करना सिखाया है। इतना ही नहीं हम जिस स्कूल में जाते थे, हमारे साथ वहां भी आम लोगों की तरह ही बिहेव किया जाता था, न कि स्टार किड्स की तरह, मैंने बहुत बार रिक्शे में भी ट्रेवल किया है'।

बता दें ईशा देओल ने बिजनेसमैन भरत तख्तानी के साथ साल 2012 में शादी की थी। इसके बाद 20 अक्टूबर 2017 को उनकी पहली बेटी राध्या तख्तानी का जन्म हुआ। राध्या के बाद ईशा देओल ने अपनी दूसरी बेटी मिराया को 10 जून 2019 को जन्म दिया। वहीं ईशा के फ़िल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2002 में फिल्म ‘कोई मेरे दिल से पूछे’ के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म को बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म के लिए ईशा को बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड दिया गया था, लेकिन इसके बाद भी उनका करियर संवर नहीं सका। ईशा देओल का करियर महज 25 फिल्मों के आस-पास सिमट कर रह गया।

यह भी पढ़ें-जब जया बच्चन के सामने फीकी पड़ गई थी ऐश्वर्या की खूबसूरती, सिल्क साड़ी और नौलखा हार से ढाया सितम