मानव तस्करी पर आधारित
'फ्लैश' ऑरिजिनल क्राइम-थ्रिलर है, जिसमें मानव तस्करी के नापाक रैकेट पर रोशनी डाली गई है। लेबर और शोषण के लिए लोगों की तस्करी, एक प्रचलित वैश्विक मुद्दा है। यह हताशा, संघर्ष, असमानता और लालच से भरा हुआ है। इसमें ड्रामा और थ्रिलर के अनूठे मिश्रण के साथ मानव तस्करी की कठिन वास्तविकता को दर्शाया गया है। इस सीरीज को लेखिका पूजा लाधा सुरती ने लिखी है। यह सिद्धार्थ आनंद रचित और डानिश असलम निर्देशित है।