बता दें कि अनीता बहुत जल्द एक अनोखे रियलिटी शो 'गोरिया चली गांव' में नजर आ सकती हैं, जो मराठी शो 'जाऊ बाई गावात' का हिंदी रूपांतरण है। इस शो में बारह प्रमुख महिलाओं को एक छोटे से गांव में दस हफ्ते के लिए भेजा जाएगा, जहां वे बिना किसी आधुनिक सुख-सुविधा के पारंपरिक जीवन जीने की चुनौती का सामना करेंगी। दरअसल अनीता ने इस शो में अपनी भागीदारी ऑफिशियल नहीं की है, लेकिन उनका सोशल मीडिया से ब्रेक लेना इस बात का इशारा कर सकता है कि वह इस चुनौती के लिए खुद को मानसिक रूप से तैयार कर रही हैं। हलांकि अनीता की अचानक सोशल मीडिया से दूरी की खबरों ने उनके फैंस को थोड़ी चिंता की बात है।