बॅालीवुड के मशहूर स्टार अनिल कपूर जल्द ही फिल्म 'फन्ने खां' लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म 3 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय, राजकुमार रॅाव मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे। साथ ही फिल्म से एक यंग एक्ट्रेस पीहू संद भी बॅालीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। इन दिनों राजकुमार, अनिल और पीहू फिल्म के प्रोमोशन्स में व्यस्त हैं। इसी के चलते हाल में अनिल कपूर और पीहू संद सलमान खान के शो दस का दम के सेट पर पहुंचे।