बॅालीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह खान एक बार फिर फॅार्म में आ चुकी हैं। पैर में चोट लगने कारण उन्होंने कुछ दिन का ब्रेक लिया हुआ था और अब एक बार फिर वह काम पर वापस लौट आई हैं। इन दिनों वह अपने भाई साजिद खान की फिल्म 'हाउसफुल 4' के गानों को कोरियोग्राफ करने में लगी हैं। हाल में हाउसफुल के सेट से एक तसवीर सामने आई हैं जिसमें वह तीनों हीरोइन्स कृति सेनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े के साथ पोज देती दिखाई दीं। उसी दौरान एक खास बात नोटिस की गई।