
Farhan Akhtar
Farhan Akhtar Health News: अभिनेता फरहान अख्तर सोशल मीडिया पर अपने नए-नए पोस्ट से प्रशंसकों को रूबरू कराते रहते हैं। लेटेस्ट पोस्ट में अभिनेता ने खुलासा किया कि पिछले साल उन्हें मेनिस्कस टियर हुआ था और इस समस्या को ठीक करने के लिए दिसंबर में उनकी सर्जरी हुई थी। अपनी रिकवरी को लेकर उन्होंने कहा कि अब वह ठीक हो रहे हैं।
अख्तर ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, "जिंदगी पटरी पर लौट रही है… पिछले साल मेनिस्कस टियर हुआ था और दिसंबर में इसकी सर्जरी हुई थी। रिकवरी के बारे में मेरे किसी भी डर या आशंका को दूर करने के लिए डॉक्टर विवेक शेट्टी का धन्यवाद।" फरहान ने कहा, " मेरे शानदार ट्रेनर समीर जौरा और ड्रीयू नेल ने फिर से घुटने पर कुछ भार डालना शुरू कर दिया है और रिकवर करने के लिए मेरे मन और शरीर को वापस उस जगह पर ले जाना शुरू कर दिया है जहां मैं रहना पसंद करता हूं…उतार-चढ़ाव सफर का हिस्सा है, हमें चलते रहना है।
शेयर की गई तस्वीर में फरहान शॉर्ट्स और जूतों के साथ स्लीवलेस टी-शर्ट पहने नजर आए।
इस बीच अभिनेता हाल ही में ‘जिंदगी को यस बोल’ के लिए ऋतिक रोशन और अभय देओल के साथ नजर आए। पांच-एपिसोड की रोमांचक सीरीज है, जिसमें उनकी फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' की दोस्ती और उत्साह फिर से नजर आएगी। साल 2011 में सिनेमाघरों में आई 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के चौदह साल बाद फरहान अख्तर, ऋतिक रोशन और अभय देओल का एक रोमांचक सीरीज के लिए फिर से साथ आना प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशखबरी है।
सीरीज की शूटिंग अबू धाबी के यास द्वीप पर हुई है। 1 मार्च को अभिनेताओं ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ के आउटफिट को पहने कार में बैठे पोज देते नजर आए।
यह भी पढ़ें: Bhagyashree के साथ हुआ बड़ा हादसा, माथे पर लगे 13 टांके
सोर्स: आईएएनएस
Updated on:
14 Mar 2025, 2:15 PM IST
Published on:
14 Mar 2025, 2:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.