
फैंस को अपने पसंदीदा स्टार्स की एक झलक भी दिख जाए तो उनका दिन बन जाता है। अपने फेवरेट स्टार्स कि पोस्ट्स का फैंस को बेसब्री से इंतज़ार रहता है। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस की एक बचपन की फोटो सामने आई है, जिसमें वे पढ़ाई करते हुए रो रही हैं। साथ में उनकी मां भी दिख रही हैं। यह एक्ट्रेस आज बॉलीवुड की जानी मानी हस्तियों में से एक है।
आपको बता दें कि यह एक्ट्रेस बॉलीवुड के एक सुपरस्टार के साथ अपने लिंक-अप को लेकर भी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।
फोटो तो सामने आ गई है, लेकिन इस फोटो में फैंस का यह बता पाना की ये कौन-सी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं आसान नहीं है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस कि यह फोटो वायरल हो गई है और फैंस उन्हें पहचानने की अब भी कोशिश ही कर रहे हैं। दरअसल यह फोटो किसी और की नहीं, बल्कि फातिमा सना शेख की है। फोटो में वे पढ़ाई करते हुए रोटी हुई नजर आ रही हैं और उनकी मां भी उनके साथ बैठी हुई हैं।
आपको बता दें कि इन दिनों फातिमा सना शेख अपनी पर्सनल जिंदगी कि वजह से काफी चर्चा में भी है। वे बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के साथ अपनी नजदीकियों को लेकर बड़ी चर्चा में हैं। खबरें तो यहां तक हैं कि फातिमा और आमिर की शादी भी हो चुकी हैं। और आपको बता दें आमिर खान के तलाक का कारण भी फातिमा को ही माना जा रहा है। एक्ट्रेस आमिर खान के साथ फिल्म ‘दंगल’ में नज़र आई थी, जिसमें उन्होंने आमिर खान की बेटी का किरदार निभाया था।
इसी के साथ वे फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' में भी आमिर खान के साथ रोमांटिक केमिस्ट्री बनाती हुई नज़र आई थीं। और आमिर खान और फातिमा की जोड़ी ने इस फिल्म में खूब सुर्खियां बटोरी थी। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी।
आपको बता दें कि आने वाले समय में फातिमा फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक 'सैम बहादुर' में भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाने जा रही हैं। साथ ही सना अपनी अगली फिल्म में अनिल कपूर के साथ नज़र आएंगी। इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है लेकिन शूटिंग जारी है। फिल्म को राजस्थान में शूट किया जा रहा है. आउटडोर शूटिंग की वजह से फातिमा काफी बिजी चल रही हैं। फ़ातिमा की पिछली फिल्म 'द अजीब दास्तांस' थी जो कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसके अलावा वह दिलजीत दोसांझ, मनोज बाजपेयी के साथ सूरज पे मंगल भारी और लूडो जैसी फिल्मों में भी दिखाई नजर आई।
Updated on:
22 Dec 2021, 12:05 PM IST
Published on:
22 Dec 2021, 11:48 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.