26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / फुटबॉल वर्ल्ड कप में छाईं नोरा फतेही, वायरल हो रहा ये वीडियो

फुटबॉल वर्ल्ड कप में छाईं नोरा फतेही, वायरल हो रहा ये वीडियो

नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन दिनों फीफा फुटबॉल विश्वकप 2022 (FIFA Football World Cup 2022) को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस फुटबॉल के भरे हुए स्टेडियम में नजर आ रही हैं और पीछे...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 30 Nov 2022, 2:15 PM IST

Nora Fatehi In Fifa World Cup 2022

Nora Fatehi In Fifa World Cup 2022

बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन दिनों फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA Football World Cup 2022) का मुकाबला देखने नोरा फतेही भी कतर में मौजूद हैं। जहां से लगातार उनके फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस बार फीफा वर्ल्ड 2022 में नोरा ने अपने डांस का ऐसा तड़का लगाता कि देश के लोगों के साथ-साथ दुनिया भर के फैंस उनको अपना प्यार भेज रहे हैं। इतना ही नहीं नोरा ने अपनी परफोर्मेंस के दौरान भारत का झंड़ा भी लहराया, जिसको देखने के बाद देश के लोगों का सर गर्व से ऊंचा हो गया। साथ ही नोरा ने स्टेज पर पूरी दुनिया के सामने जय हिंद के नारे भी लगाए। इसी बीच उनका एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस भरे स्टेडियम में नजर आ रही हैं।

वीडियो में नोरा अपनी फेवरेट टीम को देख काफी एक्साइटेड नजर आ रही हैं और अपने डांस से उनको चेयर कर रही हैं। साथ ही वीडियो में नोरा के चेहरे और स्माइल को साफ देखा और महसूस किया जा सकता है। इस वीडियो को नोरा ने अपने इंस्टाग्राम (Nora Fatehi Instagram) पर शेयर किया है, जिसको काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही वीडियो पर सारे व्यूज और लाइक्स भी आ रहे हैं।

साथ ही नोरा के शेयर किए गए इस वीडियो में ऑफिशियल फीफा वर्ल्ड कप एंथम ‘लाइट द स्काई’ (Light The Sky) की धुन बजती सुनाई दे रही हैं, जिसपर एक्ट्रेस झूमती हुई नजर आ रही हैं। साथ ही उनके साथ उनके कुछ दोस्त भी नजर आ रहे हैं। एक्साइटमेंट में डांस करती हुए एक्ट्रेस कहती हं 'ये मेरी आवाज है'। साथ ही नोरा ने वीडियो के साथ बेहद खास कैप्शन भी लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा कि 'वो पल जब आप फीफा विश्व कप स्टेडियम में आपकी आवाज सुनते हैं'।

यह भी पढ़ें: कश्मीर फाइल्स पर बोलने से पहले डरे हुए थे इस्राइली फिल्मकार


नोरा अपने कैप्शन में आगे लिखती हैं कि 'ये एक सपने की तरह लग रहा था। इस तरह के माइल्स स्टोन जर्नी आपको लायक बनाते हैं। मैं हमेशा से इस तरह के पल की कल्पना करती थी, मैं वह सपने देखने वाली हूं। अपने आप पर विश्वास रखो दोस्तों, किसी को यह मत कहने दो कि तुम नहीं कर सकते! आपके सपने कभी बहुत बड़े नहीं होते। शुरुआत में कई लोग मुझ पर हंसते थे लेकर मैं यहां पहुंच गई। और यह तो बस शुरुआत है'।

नोरा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसपर उनके फैंस भी कमेंट्स कर उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। इसके अलावा भी नोरा फतेही के फीफा (Nora In Fifa 2022) के काफी सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनको उनके फैन पेज द्वारा भी साझा किया जा रहा है। इसके अलावा नोरा इन दिनों अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर भई बिजी चल रही हैं।

यह भी पढ़ें: नहीं थम रहा विजय सालगांवकर के कबूलनामे का सच