बाहुबली का 'बाहुबली पोस्टर'
भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'बाहुबली' के नाम कई रिकॉर्ड जुड़े। इसमें एक रिकॉर्ड ऐसा भी है, जिसने फिल्म को गिनीज बुक में दर्ज करा दिया। प्रभास, राणा दग्गुबती, अनुष्का शेट्टी स्टारर इस फिल्म के नाम पर सबसे लंबे फिल्मी पोस्टर का रिकॉर्ड दर्ज है। कोच्चि की यूनाइटेड मीडिया कंपनी ने बाहुबली का 50,000 स्क्वायर फीट का पोस्टर बनाकर गिनीज बुक में नाम दर्ज कराया।