मलाइका अरोड़ा की टोंड फिगर का राज
मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Instagram account) पर कुछ चीजें साझा की हैं। उन्होंने बताया कि पिछले एक साल में वह विगन डाइट (दूध से बनी चीजों का प्रयोग न करना) करती हैं। मलाइका का कहना है, 'बढ़ती उम्र केवल एक नंबर है। उम्र को रोका नहीं जा सकता है, लेकिन डाइट को उम्र के मुताबिक बदला जा सकता है। विगन होने के साथ ही मेरे शरीर में विटामिन्स की कमी न हो, उसका भी मैं ख्याल रखती हूं। सबसे ज्यादा जरूरी बात यह है कि मैं घर का ही खाना खाती हूं। घी मेरा सबसे पसंदीदा है। मेरा खाना घी, ऑलिव ऑयल या फिर नारियल के तेल में ही बनता है। अगर घर से बाहर या विदेश में हूं, तो मैं लोकल खाना ज्यादा बेहतर समझती हूं। खाने को लेकर कोई टेंशन नहीं लेती हूं। लोकल शाकाहारी भोजन में जो उपलब्ध रहता है, वह खा लेती हूं। मेरा यही कहना है कि लोकल खाओ, लोकर प्रमोट करो।'