scriptफोर मोर शॉट्स की मानवी गागरू की हल्दी की तस्वीरें जीत रहीं फैंस का दिल | Patrika News
बॉलीवुड

फोर मोर शॉट्स की मानवी गागरू की हल्दी की तस्वीरें जीत रहीं फैंस का दिल

9 Photos
1 year ago
1/9

‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ वेब सीरीज की एक्ट्रेस मानवी गगरू (Maanvi Gagroo) ने इस साल के शुरुआत में अपनी सगाई की खबर से सबको हैरान कर दिया था। वहीं हाल ही में फिर मानवी अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर सभी चौका दिया है।

2/9

मानवी ने किसी को कानों-कान अपनी शादी की खबर नहीं लगने दी। ऐसे में जैसे ही उन्होंने शादी की तस्वीरें शेयर कीं, फैंस में हलचल मच गई।

3/9

शादी के बाद कपल ने मुंबई में अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के लिए एक रिसेप्शन होस्ट किया था। इस मौके पर कई बड़े सेलेब्स का जमावड़ा यहां दिखाई दिया था और अब कपल की हल्दी की फोटोज वायरल हो रही हैं।

4/9

फोटो में कपल साथ में बैठा हुआ है। मानवी दुल्हे राजा को अपने हाथों की मेहंदी दिखा रही हैं। तस्वीरों में दोनों की बॉन्डिंग साफ दिखाई दे रही है। ये तस्वीरें फैंस का दिल जीत रही हैं।

5/9

इन फोटो दोनों साथ नजर आ रहे हैं, जिसमें दोनों काफी प्यारे लग रहे हैं। पहली फोटो में जहां मानवी ने येलो कलर का लहंगा पहना है तो वहीं कुमार वरुण ग्रीन कलर के आउटफिट में दिख रहे हैं

6/9

मानवी ने 13 जनवरी को इंस्टाग्राम पर इंगेजमेंट का खुलासा किया था। उन्होंने सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करते हुए कैप्शन में लिखा था, 'तो ये हुआ।' इसके साथ उन्होंने इंगेजमेंट वाली रिंग वाला इमोजी भी बनाया था। एक्ट्रेस ने तब वरुण के बारे में खुलासा नहीं किया था।

7/9

कुमार वरुण कॉमेडियन और राइटर हैं। उन्हें All India Bakchod के कॉमेडी स्कैच के लिए जाना जाता है। साथ ही जाकिर खान के साथ प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'चाचा विधायक हैं हमारे' में भी दिखाई दिए।

8/9

वर्क फ्रंट की बात करें तो मानवी गागरू आखिरी बार अरुनभ कुमार की पिचर्स 2 में नवीन कस्तौरिया और अभय महाजन के साथ नजर आई थीं। मानवी को उनकी ”Four More Shots Please” सीरीज से खास पहचान मिली थी।

9/9

सीरीज में उनके साथ सयानी गुप्ता, कीर्ती कुल्हाड़ी, लिसा रे, प्रतीक बब्बर समेत कई स्टार्स ने काम किया है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.