
Fukrey 3 box office collection day 1: इस गुरुवार रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म 'फुकरे 3' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग की है। 'फुकरे 3' ने पहले दिन 8 करोड़, 50 लाख का कलेक्शन किया है। 'फुकरे 3' की कमाई का ये आंकड़ा इसलिए भी जबरदस्त है क्योंकि गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त मुकाबला हुआ है। 'फुकरे 3' के साथ ही गुरुवार को 'वैक्सीन वॉर' और 'चंद्रमुखी 2' भी रिलीज हुई है। वहीं शाहरुख खान की 'जवान' अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में 'फुकरे 3' की ओपनिंग को अच्छा कहा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: भारत पहुंची पाक टीम तो रईस डायरेक्टर ने सरकार से पूछा- पाकिस्तान के एक्टर्स को भी बुला लें क्या?
'फुकरे 3' इस सीरीज की तीसरी फिल्म है। फुकरे सीरीज की पहली दो फिल्में जबरदस्त हिट रही हैं। फिल्म 'फुकरे 3' का डायरेक्शन मृगदीप सिंह लांबा ने किया है। फिल्म में रिचा चड्ढा, पंकज त्रिपाठी, वरुण शर्मा, मनजोत सिंह और पुलकित सम्राट मुख्य रोल में हैं।
Updated on:
29 Sept 2023 11:58 am
Published on:
29 Sept 2023 11:58 am
