16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऋचा चड्ढा ने बॅालीवुड में हो चुके यौन उत्पीड़न पर किया खुलासा, कहा- निर्देशक नहीं हीरो भी हैं कतार में…

ऋचा चड्ढा ने बॅालीवुड में हो चुके यौन उत्पीड़न पर किया खुलासा, कहा- निर्देशक नहीं हीरो भी हैं कतार में...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 7 Dec 2017, 2:08 PM IST

richa chaddha

richa chaddha

जैसा की हम सब जानते हैं जब से हॉलीवुड के मशहूर निर्माता हार्वे वाइंस्टीन के ऊपर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं तब से यौन उत्पीड़न को लेकर मानों बहस सी छिड़ गई है। अब धीरे धीरे भारत में भी लोग इसके खिलाफ अपनी आवाज उठाते दिखाई दे रहे हैं। भारतीय सिनेमा जगत में भी इस मामले को लेकर खुलकर बातें सामने आने लगी है। इस मामले के बाद ना सिर्फ यौन उत्पीड़न बल्कि कास्टिंग काउच जैसे मामले भी सामने आते दिखाई दे रहे हैं। हाल में इस विषय पर बॅालीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे, विद्या बालन ने कई अहम खुलासे किए। और एक बार फिर इस बारे में ऋचा चड्ढा सामने आती दिखाई दे रही हैं। लेकिन इस बार उन्होंने ना केवल निर्माता निर्देशकों के बारे में बाती की है बल्कि बॅालीवुड के मेल एक्टर्स को लेकर भी कई खुलासे किए है।

बता दें हाल में ऋचा चड्ढा ने इस बारे में बात करते हुए कहा की,- अगर बॉलीवुड में लोग यौन उत्‍पीड़न की बात करेंगे तो बहुत सारे हीरो को काम छोड़ देना होगा। सिर्फ हीरो ही नहीं कई दूसरे लोग भी अपना काम और विरासत छोड़कर भागेंगे। इसके अलावा उन्होंने बताया की,- जो निर्माता महिलाओं से जुड़ी फिल्‍में बनाते हैं और खुद को प्रगतिशील बताते हैं वो सब बर्बाद हो जाएंगे। अगर हॉलीवुड जैसे हालात बॉलीवुड में हुए तो यहां सब कुछ बदल जाएगा।

बता दें कुछ वक्त पहले राधिका आप्टे ने भी इस मामले पर बयान दिया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था की,-यौन उत्पीड़न सिर्फ ग्लैमर व शोबिज की दुनिया में ही नहीं बल्कि हर दूसरे घर में होता है। राधिका के मुताबिक,- यौन उत्पीड़न हर दूसरे घर में होता है, इसलिए यह सिर्फ फिल्म उद्योग का हिस्सा नहीं है। भारत सहित दुनिया में हर जगह बाल दुर्व्यवहार, घरेलू हिंसा होता है।

आपको इस बारे में बहादुर बनने और खुद की प्रतिभा पर भरोसा करने की जरूरत है। नहीं... कहें और बोलना शुरू करें क्योंकि अगर कोई एक शख्स बोलता या बोलती है तो उनकी कोई नहीं सुनने वाला, लेकिन अगर 10 लोग बोलते हैं, तो और लोग उनकी बातें सुनेंगे।

इसके अलावा अगर ऋचा चड्ढा के करियर की बात की जाए तो बता दें 8 दिसंबर को ऋचा की फिल्म फुकरे रिटर्न्स बॅाक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में वे एक भोली पंजाबन के किरदार में दिखाई देंगी और फुकरों से अपना बदला लेंगी।