1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gadar 2 Box Office Collection Day 18: ‘गदर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर निकली हवा, धीरे-धीरे कमाई गिर रही

Gadar 2 Box Office Collection Day 18: सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' जल्द 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 29 Aug 2023, 7:56 AM IST

gadar_2_box_office_collection_day_18.jpg

गदर 2 इतिहास रचने वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने पठान जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है

Gadar 2 Box Office Collection Day 18: सनी देओल स्टारर फिल्म ‘गदर 2’ 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी तभी से ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है। हालांकि ‘गदर 2’ अब 500 करोड़ का आंकड़ा छूने से चंद कदम दूर ही रह गई हैं। वहीं धीरे-धीरे फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट भी आई है। चलिए यहां जानते हैं ‘गदर 2’ ने रिलीज के 18वें दिन कितने करोड़ का कारोबार किया है?

‘गदर 2’ के रिलीज होने के 18वें दिन का कलेक्शन (Gadar 2 Box Office Collection)
सनी देओल (Sunny Deol) की ‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। ये कहना गलत नहीं है। इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है और रिलीज के 18 दिन बाद भी इस फिल्म का क्रेज लोगों के सिर से नहीं उतर रहा है। ‘गदर 2’ ने पहले हफ्ते में जहां 284.63 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया तो वहीं दूसरे हफ्ते फिल्म की कमाई 134.37 करोड़ रुपए रही। वहीं अब फिल्म तीसरे हफ्ते में एंट्री कर गई है इस के साथ ‘गदर 2’ के रिलीज के तीसरे सोमवार यानी 18वे दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं।

Sacnilk की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘गदर 2’ (Gadar 2) रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे सोमवार को 4.50 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है। जो इस फिल्म से उम्मीद ज्यादा लगाई जा रही थी इस वजह से ये कमाई बेहद कम है धीरे-धीरे फिल्म का ग्राफ नीचे गिरता जा रहा है। सोमवार को कलेक्शन के बाद फिल्म गदर 2’ की 18 दिनों की कुल कमाई अब 460.55 करोड़ रुपए हो गई है।