23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gadar 2 Box Office Collection: ‘गदर 2’ इस वीकेंड बनेगी 500 करोड़ी! बुलेट से तेज होगा कलेक्शन

Gadar 2 Box Office Collection: ‘गदर 2’ कलेक्शन के मामले में सबको पछाड़ती हुई जल्द ही 500 क्लब में एंट्री करने वाली है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 3 Sep 2023, 7:55 AM IST

gadar_2_box_office_collection_day_23.jpg

सनी देओल की गदर 2 ने रिलीज के 23वें दिन भी अपना जलवा कायम किया हुआ है

Box Office Collection: सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर 2 लगातार छप्पर फाड़ कमाई कर रही है। इसका तूफान न जाने कब थमेगा। जहां बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की जेलर, अक्षय कुमार की ओएमजी 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन स्लो हो चुका है तो वहीं अभी भी गदर 2 की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ जारी है तभी तो फिल्म चौथे वीकेंड पर 500 करोड़ की कमाई हासिल करने को तैयार है इसके बाद ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर अपना नाम पठान की तरह इतिहास में दर्ज करा देगी। फिल्म ने 23वें दिन भी भारी कलेक्शन किया है।

23वें दिन भी कलेक्शन देख खुश हुए मेकर्स (Gadar 2 Day 23 Box Office Collection)
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, गदर 2 ने 23वें दिन 6 करोड़ की कमाई की है जबकि फिल्म का कलेक्शन अब 493.65 करोड़ हो गया है। वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 640 करोड़ के करीब पहुंचा है जो कि वीकेंड तक 650 करोड़ पार कर सकता है वहीं इंडिया ग्रॉस की बात करें तो 575.5 करोड़ इस फिल्म ने वसूल कर लिया है।

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पहले हफ्ते में 284.63 करोड़ का कलेक्शन, दूसरे हफ्ते 134.47 करोड़ और तीसरे हफ्ते 63.35 करोड़ की कमाई कर चुकी है जबकि शुक्रवार को यह कमाई 5.20 करोड़ हुई थी जबकि वीकेंड पर यह आंकड़ा बढ़कर 500 करोड़ कमाने में मदद कर सकता है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग