Box Office Collection: 5 अक्टूबर यानी गुरुवार रिलीज के 56 दिन बाद गदर 2 (Gadar 2) बॉक्स ऑफिस से हट गई। 56वें दिन फिल्म ने थिएटर को अलविदा कहा। सनी देओल (Sunny Deol) की ब्लॉकबस्टर ये फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला। फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हुई थी इसके बाद शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की जवान (Jawan) आई फिर भी इस फिल्म ने हार नहीं मानी और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर केजीएफ-बाहुबली के साथ-साथ टाइगर जिंदा है सहित कई बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए। सनी देओल की 'गदर 2' इस साल की पहली ऐसी हिंदी फिल्म बनी जो सिनेमाघरों में लगभग 2 महीने तक टिकी रही। वहीं, Sacnilk के अर्ली ट्रेड के अलावा मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने रिलीज के 56वें दिन यानी गुरुवार 5 अक्टूबर आखिरी दिन भी शानदार कलेक्शन किया है।