इतनी हुई एडवांस बुकिंग
सामने आ रहे आंकड़ों की मानें तो सनी देओल की 'गदर 2' अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' से बहुत आगे है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'गदर 2' की तकरीबन 156 हजार टिकट्स बिक चुकी हैं। नेशनल चेन्स में फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए 4.90 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। वहीं 'ओएमजी 2' की 36 हजार टिकट्स बुक हुई हैं। फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए 1.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। बता दें, ये आंकड़ा आज सुबह तक का है। एडवांस बुकिंग की फाइनल रिपोर्ट 11 अगस्त की सुबह तक सामने आ जाएगी।