'अश्लील नहीं, नॉर्मल वीडियोज हैं'
गहना वशिष्ठ का कहना है कि जिन वीडियोज की बात की जा रही है, उन्हें अश्लील फिल्में नहीं कहना चाहिए, ये बोल्ड वीडियोज हैं। ये वैसे ही नॉर्मल वीडियोज हैं जैसे एकता कपूर 'गंदी बात' बनाती हैं। एक्ट्रेस ने अपील की है कि पहले उन वीडियोज को देखा जाए, जिनको अश्लील बताया जा रहा है। बिना देखे तय नहीं किया जाए कि वे अश्लील हैं। हर वीडियो अश्लील की श्रेणी में नहीं आता है। लोगों को समझना चाहिए कि एरॉटिक/बोल्ड और अश्लील में फर्क है। कवर देखकर यह नहीं कहा जाना चाहिए कि किसी की गाड़ी में या लैपटॉप में वीडियो मिला है तो वह अश्लील है या उसने वीडियोज बनाए हैं।