5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘गदर 2’ और ‘OMG 2’ की लड़ाई में बुरी पिसी अभिषेक की ‘घूमर’, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी

Ghoomer Box Office Collection: अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rizwan Pundeer

•

Updated: 18 Aug 2023, 7:48 PM IST

Abhishek bachchan

अभिषेक बच्चन ने फिल्म में सैयामी के कोच का रोल किया है।

Ghoomer Box Office Collection Day 1: 18 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म 'घूमर' का बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन प्रदर्शन कमजोर रहा है। अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म करीब एक करोड़ की कमाई ही पहले दिन कर सकी है। sachnik की रिपोर्ट के मुताबिक, एडवांस बुकिंग और ट्रेंड को देखते हुए फिल्म की ओपनिंग एक करोड़ से होगी।

हाथ खोने के बावजूद क्रिकेट खिलाड़ी बनने के संघर्ष की कहानी वाली 'घूमर' के मुकाबले बीते हफ्ते, 11 अगस्त को रिलीज हुई 'गदर 2' और 'OMG 2' ने ज्यादा कमाई की है। अपने आठवें दिन 'गदर 2' करीब 17 करोड़ का कलेक्शन करने में कामयाब रही है। वहीं 'OMG 2' ने भी अपने दूसरे शुक्रवार को पौने पांच करोड़ कमाए हैं। वहीं पहला दिन होने के बावजूद 'घूमर' सिर्फ एक करोड़ पर सिमटती दिख रही है। शनिवार और रविवार को 'घूमर' के कलेक्शन में बड़ा उछाल नहीं आता है तो फिर फिल्म प्लॉप की तरफ चली जाएगी।

यह भी पढ़ें: सनी देओल और अक्षय कुमार जब सच में लड़ गए थे, इस हीरोइन की वजह एक-दूसरे पर चिल्लाए थे दोनों

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन