
govinda, sunita ahuja dance
अभिनेता गोविंदा (Govinda) की बेटी टीना आहूजा (Tina Ahuja) हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो 'मिलो न तुम' में देखने को मिलीं। ये गाना 'इसमें तेरा घाटा' से सुपरहिट हुए सिंगर गजेंद्र वर्मा लेकर आए हैं। इस गाने में टीना, गजेंद्र के साथ नजर आ रही हैं और कुछ दिनों पहले इस गाने की लॉन्च पार्टी मुंबई में आयोजित की गई थी।
पार्टी की खास बात यह रही कि लंबे से बॉलीवुड फिल्मों से दूर गोविंदा ने अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ जमकर ठुमके लगाए। दोनों इस दौरान काफी खुश नजर आए। इतना ही नहीं इस दौरान सुनीता आहूजा पति गोविंदा के बाहों में झूमती नजर आईं। साथ ही गोविंदा की बेटी टीना भी जमकर ठुमके लगाती दिखीं।
गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा इस वीडियों में अपनी ही बेटी के गाने 'मिलो न तुम' पर डांस कर रहे हैं। वहीं सुनीता कुछ ऐसा डांस कर रही हैं कि डांस के किंग कहे जाने वाले गोविंदा भी भौंचक्के रह जाते हैं और वे भी झूमने लगते हैं। बता दें कि गोविंदा और सुनीता अपनी बेटी के डेब्यू को लेकर काफी खुश हैं। टीना के इस वीडियो की काफी तारीफ हो रही है। उनका अंदाज भी दर्शकों को खूब भा रहा है।
Published on:
20 Sept 2019 06:37 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
