हार्दिक पांड्या और नताशा की शादी 31 मई 2020 को हुई थी। कपल ने कोर्ट मैरिज की थी। दोनों का एक बेटा भी हैं जिसके साथ अक्सर एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करती रहती हैं, 14 फरवरी के बाद से नताशा ने हार्दिक और अपनी साथ में कोई फोटो अपलोड नहीं की है। वह हमेशा अपने बेटे के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट करती है। ऐसे में नताशा ने रिश्ते में दरार का एक और हिंट दे दिया है। नताशा का पहले इंस्टाग्राम पर नाम नताशा स्टेनकोविक पंड्या था। अब उन्होंने पांड्या सरनेम अपनी आईडी से हटा दिया है। इसके बाद दोनों के अलग होने की खबरें आ रही हैं। वहीं, नताशा के बर्थडे पर भी हार्दिक पांड्या ने कोई पोस्ट नहीं किया था। इसके बाद दोनों को साथ में देखा भी नहीं गया।