
Natasa Hardik Pandya Divorce
Hardik Pandya Girlfriend: क्रिकेटर हार्दिक पांड्या एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वह अपनी एक्स पत्नी नताशा और उनसे लिए तलाक को लेकर नहीं, बल्कि अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। मंगलवार को हुए मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ है जिससे माना जा रहा है कि हार्दिक अब नताशा को भूलकर जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं। हार्दिक की गर्लफ्रेंड की फोटो वायरल हो रही है। जिसे देख फैंस का कहना है कि हार्दिक और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड जल्द शादी कर सकते हैं।
हार्दिक पांड्या इन दिनों चैंपियन टॉफी में अपना दमखम दिखा रहे हैं। ऐसे में मंगलवार को हुए ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के मैच में हार्दिक ने जब शानदार छक्के मारे तो हर कोई खुशी से झूम उठा, लेकिन उस दौरान स्टेडियम में कोई और भी था जो हार्दिक की परफॉर्मेंस देख काफी खुश हो रहा था, जी हां, हम बात कर रहे हैं हार्दिक पांड्या की रूमर्ड गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन की। जैस्मिन भसीन एक ब्रिटिश सिंगर हैं और लंबा अरसा हो गया है दोनों को हमेशा साथ में ही देखा जाता रहा है। मैच के दौरान भी जब हार्दिक ने रन बनाए तो जैस्मिन उठकर तालियां और चिल्लाती हुई नजर आई। चैंपियन ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच के बाद उनकी फोटो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है। उनका हार्दिक को चेयर करना फैंस को काफी पसंद आ रहा है। हर कोई अब फोटो देख दोनों के रिश्ते को पक्का और शादी की बातें कर रहा है। वहीं, कई लोगों का कहना है कि हार्दिक नताशा के साथ ज्यादा अच्छे लगते थे।
जैस्मिन भसीन और हार्दिक पांड्या को लेकर फैंस भी अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “क्या वाकई नताशा की जगह अब हार्दिक की जिंदगी में जैस्मिन ने ली ली है?” दूसरे ने लिखा, “हमारा भाई हार्दिक जिस किसी के भी साथ रहे बस खुश रहे।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “इन दोनों का रिश्ता भी जल्द खत्म हो जाएगा।” एक और यूजर ने लिखा, हार्दिक जब रन बना रहे थे उसी दिन यानी 4 जनवरी को नताशा भी अपना जन्मदिन मना रही थीं।
Updated on:
5 Mar 2025, 2:43 PM IST
Published on:
5 Mar 2025, 2:43 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.