दरअसल, ऐसे कई लोग हैं जो कहते हैं कि हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स का खिताब सिर्फ अपनी खूबसूरती की वजह से जीता है। इस पर मिस यूनिवर्स ने कहा कि यह क्राउन जीतने के लिए काफी मेहनत और प्रयास करने पड़ते हैं। हरनाज ने अपने जवाब से लोगों का दिल जीत लिया है। हरनाज ने आगे कहा, “यह जीत एक ओलंपिक की तरह है। जब हम देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी की सराहना करते हैं, तो हम सौंदर्य प्रतियोगिता के विजेताओं की सराहना क्यों नहीं कर सकते? हालांकि, मानसिकता बदल रही है, और मैं पहले से ही काफी रूढ़ियों को तोड़कर खुश हूं।"