नई दिल्ली | बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं। दोनों की शादी को 40 साल से ज्यादा का समय हो चुका है लेकिन उन्हें धर्मेंद्र के साथ बहुत वक्त बिताने का मौका नहीं मिला। हेमा ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया शादी के बाद वो धर्मेंद्र के साथ ज्यादा वक्त नहीं बिता सकी। हालांकि उन्होंने इसपर अफसोस भी नहीं जताया। हेमा मालिनी ने रिसेन्टली अपना जन्मदिन मनाया है। वो उम्र के 72वें पड़ाव पर चल रही हैं और राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय रहती हैं।